हल्द्वानी। प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 1 मार्च (आज) से कुमाऊं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन ने क्रेशर बन्द करने का ऐलान किया है।
यहां स्टोन क्रशर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन उच्च न्यायालय की आड़ में उत्पीड़न कर रहा है। वह उच्चतम न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं और उनके परिपालन में पूर्ण रूप से सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन प्रशासन उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्देशों के अतिरिक्त्त हमारा उत्पीड़न कर रहा है जो किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों पर क्रशर उद्योग बंद करने का षडयंत्र रचने का भी आरोप लगाया गया। कहा कि स्टोन क्रशर शासन की नीतियों के अनुरूप ही स्थापित किए गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष क्रशर के मानक बदल दिये जाते हैं। उन आदेशों की आड़ में ही क्रशर स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि उत्पीड़न जल्द बंद नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इधर क्रशर बंद होने से लोगों जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा।
एक मार्च से क्रशर बंद कर देंगे संचालक
खबर शेयर करें