देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉक डाउन के बीच पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 02 लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 2 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 07 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 06 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
तबलीगी जमात प्रकरण एवं लॉकडाउन के उल्लघंन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुये बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 02 लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 07 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 06 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया की लॉक डाउन के उलघन मे आज तक उत्तराखंड राज्य मे कुल 1263 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिसमे 5 हजार 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 71 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1308 अभियोगों 5265 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 14995 वाहनों के चालान, 3921 वाहन सीज एवं 70.42 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।