हल्द्वानी। एक किशोर तीन दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण लेते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
धान मिल बरेली रोड निवासी दिनेश चन्द्र आर्या का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ आर्या बीती 7 मार्च को घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यहां तक कि यारी-दोस्ती, रिश्तेदारी में भी उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। दिनेश ने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इधर परिजनों को उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है।
रहस्यमय परिस्थितियों में किशोर लापता
खबर शेयर करें