हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाउस टैक्स बढ़ाने के विरोध में नगर निगम गेट के समक्ष प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही मेयर का पुतला दहन कर बढ़े हुए रेट वापस लेने की मांग की।
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि नगर निगम सुविधाओं को देने में पूरी तरह से विफल हो चुका है। बावजूद इसके टैक्स में 15 प्रतिशत वृद्धि करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शहर की सफाई व्यवस्था स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीएम ने घोषणा की थी नये वार्डों में टैक्स नहीं वसूला जायेगा, लेकिन अब व्यवसायिक टैक्स नये वार्डों से वसूलना शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं न तो नये वार्डों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई और न ही सफाई कर्मचारियों की ही नियुक्ति हुई। उन्होंने कहा कि निगम ने टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली तो निगम के खिलाफ कांग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी। पुतला दहन करने वालो में दीपा खत्री, हेमन्त पाल आर्या, सरफराज अहमद, इकबाल अन्सारी, सोनू आंसारी, हिमान्शु गांधी, नन्दनी खत्री, जमील कुरैशी, हिमान्शु जोशी, हृदेश कुमार, हिमांशु, दिवाकर, दिव्यांशु वर्मा, गणेश बेलवाल, सलमान खान, शीला कश्यप, शशि आर्य, सचिन राठौर आदि मौजूद रहे।
हाउस टैक्स बढ़ाने पर फूंका मेयर का पुतला
खबर शेयर करें