हल्द्वानी। नगर में दहेज उत्पीड़न का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मुनगली गार्डन कालाढूंगी रोड में रहने वाली सुरभि सिंह ने बताया कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व सचिन सक्सेना के साथ हुआ। विवाह के समय परिवारजनों ने सामथ्र्यानुसार दान व उपहार भी दिये। विवाह के बाद कुछ दिन तो सबकुछ ठीकठाक रहा। लेकिन इसके बाद ससुराली उससे दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इतना ही नहीं उससे मारपीट भी की जाने लगी। हद तो तब हो गई जब उसे ससुरालियों ने यह कहकर घर से निकाल दिया कि वह दहेज में कार लाने पर ही घर की दहलीज पर कदम रखे। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। इस मामले में उसने पति के अलावा सास व ननद के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा
खबर शेयर करें