खबर शेयर करें
हल्द्वानी। मनचले ने एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। नैनीताल रोड में जजी तिराहे पर बीती 25 जनवरी को एक किशोरी से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी थी। इसकी शिकायत किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों से की। इस पर उसके पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम सूरज पुत्र देवराम निवासी मंडल सेरा बागेश्वर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅस्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।