खबर शेयर करें
सितारगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत पहली बार यहां पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। सितारगंज से खटीमा जा रहेभगत को कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि आज सितारगंज में उनका कोई कार्यक्रम नहीं था। कार्यकर्ताओं की तरफ से उन्हें सितारगंज व शक्तिफार्म में कार्यक्रम के लिए आगे की तिथि दी गई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जैन, राकेश त्यागी, महामंत्री राजू नगदली, सुमन राय, पूर्व जिला मंत्री पंकज गहतोड़ी, उपाध्यक्ष भोला जोशी, गौरव सक्सेना, राधेश्याम सागर, दीपक गुप्ता, अमित सलूजा, आदि उपस्थित रहे।