हल्द्वानी। ग्राम सभा कुरियागांव की खुली बैठक ग्राम प्रधान ज्योति की अध्यक्षता में पंचायत घर में आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, शौचालय निर्माण, सिंचाई गूलों की मरम्मत, पेयजल टंकियों का निर्माण, पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की उपलब्ध, सीसी सड़कों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में विकास कार्यों के लिए पांच दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी यशवंत सिंह बोरा ने विकास खंड के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी भगवत गोस्वामी ने मनरेगा सहित ग्रामीण विकास कार्यों के बारे में बताया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सिंह महरा ने विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। जबकि दिनेश प्रसाद ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस दौरान नरेंद्र सिंह महरा, जीवन लाल, राम लाल, लाखन सिंह चिलवाल, आनंद मंगोलिया, धनी खनायत, नीमा देवी, नवीन सती, बालम सिंह बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, नीमा महरा, जमन निगल्टिया, अम्बा दत्त पडलिया, नंद किशोर, पान सिंह चिलवाल, प्रदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह महरा, नीमा राणा, हेमा अधिकारी, तनुजा, मनोज महरा, अनीता महरा, आशा बिष्ट, केसर खाती, नीमा देवी, दिनेश ग्याल, पुरूषोत्तम सती आदि मौजूद रहे।