देहरादून। वार्ड नम्बर 17 चुक्खुवाला वाला मे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिशा निर्देश मे कोरोना महामारी के चलते परेशान लोगो तक हर रोज भोजन पहुंचा रहे हैं। वही जरूरतमंद लोगो को राशन की भी प्रदान करा रहे है।
वार्ड 17 के पार्षद अर्जुन सोनकर ने बताया की लाँकडाऊन के चलते गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगो के आगे काम ना होने के कारण दो व्यक्त की रोटी जुटा पाने का संकट आ गया था, जिसके चलते है रोज वार्ड एवं बस्तियों मे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पहुँचाया जा रहा है। वही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जल्द ही भारत इस महामारी पर विजय पाये। उन्होने क्षेत्र एवं शहर के नागरीको से आग्रह किया है की लाँक डाऊन के नियमो का पालन करे, ओर दूसरों को भी कोरोना से बचाव की जानकारी दे। महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा भी हर रोज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढा रहे हैं। व्यवस्था मे मोहन कुमार काला पूर्व संयोजक, नीरज नेगी महामंत्री, प्रकाश नेगी, अनिल थापा चटर्जी, आंशू रतूडी़, गोपाल कृष्ण, कैलाश अग्रवाल, रवि शर्मा, सुनील बंग्गा, मियां जी लाल, मनीष, राजेंदर, काशी सोनकर, बिट्टू, रिक्की सोनकर, नरेंद्र राणा, केतन सोनकर, राजू हलवाई, अरविंद, आशीष सोनकर, अशवनी सोनकर आदि शामिल रहे।