हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को यहां पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता उनके स्वागत को जुटे दिखाई दिये। कालाढूंगी, लामाचौड़, कठघरिया, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा व हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भगत ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 नजदीक आ रहा है, इसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। अपने संबोधन में भगत ने सीएए व एनआरसी पर भी प्रकाश डाला। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा सीएए कानून नागरिकता देने के लिये बनाया गया है न कि किसी नागरिकता को छीनने के लिये बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि 50 साल सत्ता में रहकर कांग्रेस ने देश को कर्ज में डुबोने का कार्य किया, लेकिन पूर्व की अटल बिहारी बाजपेयी एवं वर्तमान मोदी सरकार देश को उठाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की विश्व में एक अलग ही पहचान बन रही है तथा पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करके वहां के नागरिको को आजादी का एहसास कराया तथा राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करके करोड़ो देशवासियों की भावनाओ के पक्ष में काम किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, पार्षद प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, विनीत अग्रवाल, नवीन पंत, मीडिया प्रभारी तरुण बंसल, प्रकाश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विकास भगत, विपिन पांडेय, साकेत अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
खबर शेयर करें