देहरादून। भाजपा को यदि पेड़ मान जाए तो विभाग, प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ इसकी फलदार शाखाएं हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ते हुए काम करते हैं। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजय कुमार ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर गढ़वाल मण्डल के विभाग, प्रकल्प व प्रकोष्ठ प्रदेश मंडलीय व ज़िला संयोजकों सह संयोजकों की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में कहे। अपने सम्बोधन में अजय कुमार ने कहा कोई भी वृक्ष अपनी शाखाओं के द्वारा ही फल अथवा छाया देता है और हमारे विभाग ,प्रकल्प व प्रकोष्ठ संगठन की वही शाखाएं हैं। संगठन महामंत्री ने कहा कि आने वाला समय हमारे लिए और भी चुनौती भरा है क्योंकि देश में कुतर्कों के द्वारा एक ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है जिससे लोगों को सही मुद्दों से भ्रमित किया जा सके।ये लोग नकारात्मक देशभक्ति कर रहे हैं जबकि हम सकारात्मक रूप से काम करना है और समाज को सकारात्मक राष्ट्रवाद की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा कि अगले माह राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस बारे में कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को इसमें भी योगदान देना है। संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इंस्टाग्राम उपयोग करने का सुझाव देते हुए कहा कि याद रखें कि यहां कोई एडिटर नहीं है इसीलिए विवेक से राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने वाली सकारात्मक पोस्ट करें। महामंत्री संगठन ने कहा कि कार्यकर्त्ता को कई बार उसकी इच्छानुसार कार्य नहीं मिल पाता पर संगठन द्वारा दिए गए कार्य के अनुरूप ही कार्यकर्ता को अपने आपको योग्य बनाना होता है। अजय कुमार ने संगठन में अनुशासन पर ज़ोर दिया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति गैरोला ने कहा कि हम राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यकर्ता भी बनना पड़ता है। तभी समाज में फैली भ्रांतियों को हम खत्म कर एक समृद्ध एवं सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। लगभग 3 घंटे चली कार्यशाला में जिलों से आए संयोजकओ ने पार्टी को आगे बढ़ाने हेतु अपने सुझाव दिए। कार्यशाला का संचालन प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री पुष्कर सिंह काला ने किया। कार्यशाला में पूर्व संगठन मंत्री नरेश बंसल, डॉक्टर देवेंद्र भसीन, अभिमन्यु कुमार, पुनीत मित्तल, भुवन जोशी, शादाब शम्स, संजीव वर्मा, शेखर वर्मा, राजीव उनियाल, जितेंद्र अग्रवाल, डॉ रामपाल प्रमोद शर्मा, आनंद नौटियाल, देशराज बिष्ट, रामसुंदर नौटियाल, जयवीर चौहान, लोकेंद्र बिष्ट, विजयपाल सिंह रावत, देवेंद्र सिंह पवार, करण वोहरा, श्रीमती विनोद उनियाल, सुधा गुप्ता, मधु भट्ट, चंद्रकला सहित गढ़वाल मंडल के 20 विभागों, 10 प्रकल्पों 10 प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों एवं जिला संयोजको ने भाग लिया।
भाजपा को यदि पेड़ मान जाए तो प्रकल्प प्रकोष्ठ फलदार शाखाएं : अजय कुमार
खबर शेयर करें