हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी सीधी मार आम जनता पर पड़ रही है। जनता महंगाई के बोझतले दबी जा रही है। महंगाई को रोकने में सरकार पूर्णतया विफल रही है। हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के कारण जनता बेहाल है। बसों का किराया, रसोई गैस, दूध, सब्जियों से लेकर पैट्रोल एवं दालों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आम जरूरत की चीजों में बढ़ती महंगाई को दरकिनार कर सरकार ने एक ही बड़ा काम किया है। प्रदेश में शराब के दामों में भारी कमी कर युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान सुमित हृदयेश, राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, सतनाम सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला
खबर शेयर करें