हल्द्वानी। चोर ने टुकटुक चोरी कर कबाड़ी को बेच दिया। टुकटुक स्वामी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कबाड़ी व चोर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी चेत नारायण शर्मा पुत्र राम दयाल शर्मा अपने टुकटुक संख्या यूके 04 क्यूआर-1328 से 15 जनवरी को भोलानाथ गार्डन में किसी काम से गया हुआ था। जहां उसने टुकटुक सड़क किनारे पार्क कर दिया। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो टुकटुक गायब था। इसके बाद पुलिस ने टुकटुक की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबाड़ी मोहम्मद हसीन उर्फ हथौड़ा पुत्र बाबू मिस्त्री निवासी लाइन नंबर 7 के यहां से टुकटुक बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने कबाड़ी से पूछताछ की और जानकारियों के आधार पर टुकटुक चोरी करने के आरोपी राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी जितेंद्र मौर्य पुत्र भगवत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
कबाड़ी के यहां मिला चोरी गया टुकटुक, दो गिरफ्तार
खबर शेयर करें