हल्द्वानी। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिवस गांधीनगर निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म होने का मामला पुलिस में दर्ज कराया था। उसने कहा था कि बीती 20 जनवरी को उसकी भतीजी लापता हो गई थी। अगले दिन वह लाइन नंबर 12 में घूमती मिली थी। पूछताछ करने पर पता चला कि लाइन नंबर 16 में कब्रिस्तान गेट के पास रहने वाले केशव सागर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह पूर्व में भी कई बार ऐसा कर चुका है। इस पर महिला आरोपित की मां व बहन से शिकायत करने पहुंची तो दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केशव समेत उसकी मां मीरा व बहन के खिलाफ पाॅस्को, दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इधर पुलिस ने आरोपी केशव सागर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
किशोरी से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
खबर शेयर करें