हल्द्वानी। राजपुरा में व्याप्त पेयजल संकट के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर आये। उन्होंने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन कर रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि समस्या से निजात नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि क्षेत्र में आये दिन पेयजल संकट बना रहता है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि विभाग द्वारा हमेशा घटिया गुणवत्ता की मोटर लगाये जाने से बार-बार मोटर खराब हो रही है। उन्होंने मांग की कि विभाग द्वारा ट्यूबवैलों में उच्च क्वालिटी की मोटरें लगाई जाएं। विक्रम रान्धवा ने कहा कि टैंकरों से लोगो पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता जिस वजह लोगो में आपास में विवाद होने का खतरा बना रहता है। साथ ही छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं काम धंधा छोड़कर पानी की व्यवस्था करने में लगी रहती हैं। उन्होंने मांग की कि पेयजल संकट से जल्द निजात दिलाई जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गीता देवी, सीमा यादव, माया चैहान, ओमवती कश्यप, नेहा आर्या, सुमित्रा देवी, रामकली, देवकी देवी, पूजा देवी, चंचला मित्री, स्नेहा हलधर सहित दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल थे।
पेयजल संकट पर लोगों का खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
खबर शेयर करें