देहरादून। थाना विकासनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना विकासनगर मे आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अरुण मोहन जोशी के निर्देशन में जनपद में पूर्व अपराधियों तथा संदिग्धों के सत्यापन की कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के लिये विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रात्रि में चौकी प्रभारी डाकपत्थर पुलिस टीम के साथ गस्त पर थे, तभी पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, संधे होने पर पुलिस टीम ने उसे जुडो रोड पर कुलेथ तिराहा के पास पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक बरामद हुई. अवैध सिंगल बैरल भरवा बंदूक बरामद होते ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे विकास नगर थाने ले आये, जहां उसने अपना नाम बाबू सिंह पुत्र केवल राम निवासी ग्राम कूलेथ बावनधार थाना विकासनगर देहरादून उम्र-32 वर्ष बताया। पूछताछ पर उसके द्वारा नैनबाग टिहरी गढ़वाल से किसी अज्ञात व्यक्ति से बंदूक खरीद कर बाढ़वाला जंगल में अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार करने हेतु आने की बात स्वीकार की। अभियुक्त द्वारा जिस व्यक्ति से बंदूक खरीद कर लाया जाना बताया जा रहा है, उसका नाम पता अभियुक्त द्वारा ज्ञात ना होना बताया गया। पुलिस का कहना हैं की इस संबंध में नैनबाग टिहरी गढ़वाल से भी जानकारी की जा रही है। अभियुक्त एक शातिर अपराधी हैं, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त द्वारा वन्य जीव जंतु का अवैध रूप से शिकार करने संबंधी किसी घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे भरवा बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल सोहनलाल थाना विकासनगर शामिल थे।
सिंगल बैरल भरवा बंदूक के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
खबर शेयर करें