हल्द्वानी। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। उनके मनोनयन पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
यहां कुमाऊं मंडल कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। कहा कि पूर्व में वह शिव सेना के माध्यम से समस्याओं को उठाने का कार्य करते थे, लेकिन अब व्यापार मंडल के सहयोग से इस कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान शिवसेना मंडल प्रमुख हेमंत कुमार, मंडल सचिव पदम पाल, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्य, लामाचौड़ प्रमुख सूरज आर्य, नगर सचिव पूरन सागर, कार्यालय सचिव अभिषेक कश्यप, क्षेत्र प्रमुख रवि कश्यप, खेमराज साहू दीपक पांडे, अजय बिष्ट, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।