देहरादून 17 मार्च। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे इस अवसर पर प्रकाशित विकास पुस्तक को अवश्य पढ़े। क्योंकि इससे उनका राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में अज्ञान दूर होगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत व भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि इन तीन वर्षों में प्रदेश में विकास की नई धारा परिभाषा लिखी गई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवसर पर ‘विकास के तीन साल, बातें कम कम ज़्यादा‘ विकास पुस्तक प्रकाशित की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे इस अवश्य पढ़े। इससे प्रदेश में इन तीन वर्षों में हुए विकास के बारे में उनके ज्ञान चक्षु खुल जाएँगे और उन्हें दिन के समय लालटेन लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। डॉ भसीन ने कहा कि कवर सहित सौ पृष्ठ की यह पुस्तक सरकारी प्रकाशित दस्तावेज है जिसकी जाँच वे दूरबीन लगाकर कर सकते हैं। डॉ भसीन ने कहा कि यह पुस्तक इस बात का विवरण देती हैं कि उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में कितनी प्रगति की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने काम अधिक किया लेकिन बातें कम की। इसी कारण उत्तराखंड प्रगति मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।