खबर शेयर करें
हल्द्वानी। लामाचौड़ के वन क्षेत्र फतेहपुर (गुजरोड़ा) में स्थित श्री गोपाल बिष्ट (कालू बिष्ट) दरांती मंदिर में 3 फरवरी से श्री रामचरित मानस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में 5 फरवरी को गणेश पूजन व रामपरिवार पूजन पाठ आरंभ होगा। साथ ही अखंड पाठ किया जायेगा। जबकि 6 फरवरी को पाठ पारायण, पूर्णाहुति यज्ञ किया जायेगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। मंदिर संचालन समिति सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वह उक्त कार्यक्रम को में सहयोग कर सफल बनायें एवं श्री गोपाल बिष्ट देवता का आर्शीवाद प्राप्त करने के साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमायें।