हल्द्वानी। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पहली बार यहां आगमन पर जोरदार खैरमकदम किया जायेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कालाढूंगी विधानसभा में प्रथम बार आगमन पर नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत को लेकर एक बैठक यहां हल्द्वानी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान रैली संयोजक व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 29 जनवरी को कालाढूंगी विधानसभा में पहली बार आयेंगे। जहां उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर रूपरेखा तय की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से स्वागत कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। बैठक का संचालन सुरेश गौड़ ने किया। इस दौरान हेमन्त द्विवेदी, आनन्द दरम्वाल, प्रताप बोहरा, दीपक मेहरा, भुवन भट्ट, कुबेर बोरा, हरेन्द्र बोरा, कैलाश भगत, मनोज जोशी, जगजीत सिंह, दीपू नेगी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहली बार आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भगत को होगा भव्य स्वागत
खबर शेयर करें