खबर शेयर करें
हल्द्वानी। केमू स्टेशन में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे शिनाख्ति हेतु मोर्चरी भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार केमू स्टेशन में आस-पास के लोगों को शनिवार की दोपहर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। यह सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग की उम्र 75 वर्ष के आस-पास रही होगी। शव के पास ही कुछ सामान भी पड़ा हुआ मिला है। साथ ही मृतक के हाथ में छड़ी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ठंड की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई होगी। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। शव को शिनाख्ति हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है।