खबर शेयर करें
हल्द्वानी। चार दिवसीय होली महोत्सव गुरूवार से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच परिसर में शुरू होगा। जिसमें शहर के अलावा बाहर से आये होल्यार प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंच के सचिव देवेंद्र तोलिया ने बताया कि 5 मार्च को पुरूषों की बैठकी होली का आयोजन होगा। जिसमें नगर व आस-पास के क्षेत्रों के होल्यार भाग लेंगे। जबकि 6 मार्च को महिलाओं की होली गायन व स्वांग प्रतियोगिता दोपहर दो बजे से होगी। 7 मार्च को प्रातः 11 बजे से युवाओं का होली हंगामा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। साथ ही 8 मार्च को वरिष्ठ जनकल्याण समिति द्वारा दोपहर 12 बजे से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि होली महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।