हल्द्वानी। रात्रि गश्त के दौरान जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक सटोरिया भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गौला बस्ती जवाहर नगर में एक युवक अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां छापा मार दिया। इस पर अर्जुन कश्यप पुत्र राम मुर्ति लाल निवासी जवाहर नगर को दबोच लिया गया। उसके पास से 52 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। वह पूर्व में भी अवैध शराब में जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी उसे एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से रजिस्टर, पेन, सट्टा पर्ची व 1170 रूपये की नगदी बरामद हुई। पकड़े गये सटोरिये ने अपना नाम रहीश पुत्र नत्थु खां निवासी इन्द्रानगर आजादनगर, बनभूलपुरा बताया। पकड़ा गया सटोरिया व्हाट्सअप से भी सट्टे की खाईबाड़ी करता था। पुलिस के अनुसार वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही भी कर रही है।
अलग-अलग मामलों में दो गिरफ्तार
खबर शेयर करें