देहरादून। पटेल नगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालपुर नई बस्ती पटेल नगर के पास से दो महिलाओं को 3 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी द्वारा जनपद देहरादून में नशे को जड़ से समाप्त करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर द्वारा गठित टीम ने चेकिंग के दौरान लालपुर नई बस्ती पटेल नगर के पास से दो महिलाओं को 3 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस टीम ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम लक्ष्मी देवी पत्नी शंभू साहनी निवासी नई बस्ती न्यू पटेल नगर थाना पटेल नगर उम्र 29 वर्ष, श्रीमती शीला देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी नई बस्ती न्यू पटेल नगर थाना पटेल नगर उम्र 55 वर्ष बताया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर, उप निरीक्षक नवीन जोशी चौकी प्रभारी बाजार, कांस्टेबल नितिन सैनी, कांस्टेबल आशीष नेगी, महिला कांस्टेबल नीता कोहली, महिला कांस्टेबल निकिता, महिला कांस्टेबल ललिता शामिल थी।
तीन किलो गांजे के साथ दो महिला गिरफ्तार
खबर शेयर करें